कोरबा में होली की तैयारी जोरों पर है! बाजारों में हर्बल रंग और गुलाल की मांग बढ़ गई है, लोग केमिकल वाले रंगों से दूर जा रहे हैं और प्राकृतिक और सुरक्षित विकल्पों को पसंद कर रहे हैं। हर्बल गुलाल न सिर्फ त्वचा के लिए सुरक्षित है, बल्कि पर्यावरण के लिए भी अच्छा है.महिला स्व-सहायता समूहों ने हर्बल गुलाल बनाने का काम शुरू किया है.