दिनांक 23 जून 2026 को यूपी-112 के माध्यम से थाना श्यामदेउरवा पुलिस को एक महिला द्वारा आत्महत्या किए जाने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर स्थानीय पुलिस एवं फील्ड यूनिट द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच एवं साक्ष्य संकलन की कार्रवाई की गई। मृतका की पहचान बंदना पत्नी अच्छे लाल (उम्र लगभग 25 वर्ष) के रूप में हुई।
शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा एवं पोस्टमार्टम की कार्रवाई कराई गई। परिजनों की तहरीर के आधार पर थाना श्यामदेउरवा पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। प्रकरण में नामजद दो अभियुक्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है तथा अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रचलित है।
पूरे प्रकरण के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज की बाइट 👇
@Uppolice @AdgGkr
@diggorakhpur @adgzonegkr
Maharajganj, Uttar Pradesh | Jun 24, 2026