बुधवार दोपहर 2:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार वैर उपखण्ड के गांव अजरौदा में एक अजगर निकल आया। जिसे देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने ही अजगर का रेस्क्यू किया और अजगर को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया। तब जाकर गाँव के लोगों ने राहत महसूस की।