बटियागढ़: ग्राम मोटा के पास कार पलटी, कोई हानि नहीं हुई
बटियागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मोटा के समीप एक कार अनियंत्रित होकर पलट जाने का घटनाक्रम सामने आया है, आज सोमवार दोपहर 1 बजे मीडिया को मिली जानकारी के अनुसार कार बटियागढ़ की तरफ जा रही थी कि मोटा के समीप अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतरी और पलट गई,कार सवार लोगों को मौके पर मौजूद लोगों की मदद से बाहर निकाला गया, घटना में कार में सवार लोग सुरक्षित है