गुरुवार को बरहेट बाजार स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर प्रांगण में मकर संक्रांति के अवसर पर एक दिवसीय शिव चर्चा का आयोजन किया गया । कार्यक्रम की मुख्य वक्ता ब्रह्माकुमारी बरखा रही। उन्होंने शिव तत्व को परम चेतना बताते हुए इसे संपूर्ण ब्रह्मांड का आधार और सत्य शांति का स्रोत बताया।