मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट प्रखंड क्षेत्र के दो अलग पंचायतों में शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे में विडियो कांफ्रेंस के माध्यम से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पंचायत सरकार भवन का शिलान्यास और उद्घाटन किया। मैठी पंचायत के मैठी में मुखिया रामबली साह ने सीएम के विडियो कांफ्रेंस के बाद विधिवत रूप से भूमि पूजन किया।