नवाबगंज: हैदरगढ़ रोड पर मंजीठा गांव के पास एक कार और ऑटो की आमने-सामने टक्कर, 8 लोग घायल, कुछ की हालत गंभीर
सतरिख थाना क्षेत्र के हैदरगढ़ रोड पर मंजीठा गांव के पास रविवार करीब 2 बजे शुभम कंक्रीट कंस्ट्रक्शन के समीप एक कार और ऑटो की आमने-सामने की टक्कर हो गई। जानकारी के अनुसार, बाराबंकी से हैदरगढ़ की ओर जा रही एक कार और सामने से आ रहे ऑटो में जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।