नवाबगंज: मसौली के बांसा गांव में 4 एकड़ में शुरू हुआ आधुनिक मत्स्य पालन फार्म, किसानों के लिए बना नया रोजगार मॉडल
बाराबंकी के मसौली स्थित ग्राम पंचायत बांसा में खालिक अंसारी ने 4 एकड़ भूमि पर आधुनिक मत्स्य पालन फार्म की शुरुआत की है। जिला मत्स्य अधिकारी अच्छेलाल निषाद ने इसका उद्घाटन करते हुए कहा कि मछली पालन किसानों के लिए कम लागत और अधिक मुनाफे वाला व्यवसाय बनता जा रहा है।