नूर मस्जिद के पास लगातार हो रहे जल भराव से इलाके के लोग खासे परेशान है।गुरुवार शाम 6:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार इलाके के लोगों ने बताया कि बिना बरसात के ही नालियों के कारण से इस इलाके में जल भराव की समस्या बनी हुई रहती है जिसके कारण नालियों का गंदा पानी हर समय सड़कों पर बहता है। इस संबंध में कई बार शिकायत किए जाने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ है।