मधेपुरा: जिला कांग्रेस कार्यालय में नए अध्यक्ष सूर्य नारायण राम का हुआ भव्य स्वागत
जिला कांग्रेस पार्टी कार्यालय में आज रविवार को दिन के 12:00 बजे कांग्रेस पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सूर्य नारायण राम के स्वागत में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया पार्टी के द्वारा जारी अधिसूचना के बाद आज पहली बार जिला कांग्रेस पार्टी कार्यालय पहुंचे नए जिला अध्यक्ष सूर्यनारायण राम का मौके पर मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।