हिलसा: पुना गांव के तालाब में डूबने से एक व्यक्ति की मौत, 17 घंटे बाद मिला शव
Hilsa, Nalanda | Nov 5, 2024 हिलसा थाना क्षेत्र के पुना गांव के तालाब में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गया है। मृतक व्यक्ति की पहचान पुना गांव निवासी कृष्ण मेनन प्रसाद के 39 वर्षीय पुत्र दीपू प्रसाद है। बताया जा रहा है कि सोमवार की संध्या 5:00 बजे पुना गांव के पास तालाब में हाथ पैर धोने के दौरान पैर पिछल गया और व्यक्ति डूब गया। घटना की जानकारी हिलसा थाना पुलिस को दी गई।