हिलसा: कपसियावां उच्च विद्यालय में 81 छात्र-छात्राओं का हुआ निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी ने किया आयोजन
Hilsa, Nalanda | Nov 5, 2024 सोमवार दोपहर 12:00 बजे भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी उप जिला शाखा हिलसा द्वारा उच्च विद्यालय कपसियावां में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।इस दौरान डॉ रवि रंजन के द्वारा छात्र - छात्राओं को स्वस्थ रहने के लिए कई प्रकार का दिशा निर्देश दिया गया। उन्होंने वर्तमान मौसम एवं बदलते परिवेश में होने वाले बिमारियों जैसे वायरल बुखार,सर्दी,खांसी मे जानकारी दिया।