पीलीभीत: मकरन्दपुर गांव में महिला ने पति व अन्य ससुराली जनों पर मारपीट करने और दहेज मांगने का लगाया आरोप, पुलिस से की शिकायत
पीलीभीत जनपद के गांव मकरन्दपुर की रहने वाली मीना पत्नी शरीफ ने बताया कि उसका पति उसके साथ गाली गलौज व मारपीट करता है। आरोप है कि इसी के चलते महिला के देवर आरुन, तसरीफ और तन्नू भी उसके साथ गाली गलौज कर मारपीट कर अतिरिक्त दहेज लाने की मांग करते हैं। पीड़िता ने मामले में पूरनपुर कोतवाली पुलिस से शिकायतकर कार्रवाई की मांग की है।