सूरोठ नगर पालिका की ढाणी बंजारों के नंगला में एक माह से पानी की समस्या झेल रहे लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। मंगलवार दोपहर 3:00 बजे महिलाओं ने जलदाय विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया है।महिलाओं ने जलदाय विभाग के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की और खाली बर्तनों को हवा में लहराकर अपना आक्रोश व्यक्त किया।निशा देवी, गुड्डी, पूजा आदि मौजूद रह।