नए साल पर गोड्डा ने संकल्प नहीं, पैग उठाया — जिले ने मिलकर सवा करोड़ “गले से उतार” दिए देश के कई हिस्सों में नया साल आते ही लोग कैलेंडर बदलते हैं, डायरी खोलते हैं और खुद से वादा करते हैं कि इस बार खर्च कम होगा, सेहत सुधरेगी और आदतें बदलेंगी। लेकिन झारखंड के गोड्डा जिले में नया साल कुछ अलग ही तरीके से शुरू हुआ। यहां संकल्प से पहले ढक्कन खुला, और सुधार की बाते