इटावा: पक्का बाग में नाले में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम
Etawah, Etawah | Jun 13, 2025 सदर तहसील इलाके के पक्का बाग पर नाले में शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई, मामले की जानकारी मिलते ही सीओ सिटी,थानाध्यक्ष समेत फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच जांच में जुटी हुई है। हालांकि शराब के नशे में गिरने से मौत की आशंका जताई जा रही है पुलिस शव कब्जे में लेकर पंचायतनामा कार्यवाही के साथ शव की शिनाख्त में जुटी है।