नरवर: बारिश के बाद रमेश खटीक ने नरवर में किया क्षेत्र का दौरा, नुकसान का जायजा लिया
क्षेत्र में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। हालात का जायजा लेने के लिए विधायक रमेश खटीक ने नरवर तहसीलदार के साथ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और नुकसान का निरीक्षण किया। दौरे के दौरान उन्होंने विभिन्न गांवों और बस्तियों में पहुंचकर जलभराव, सड़कों की खराब स्थिति तथा फसलों को हुए नुकसान का आकलन किया। कई स्थानों पर खेतों म