शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कार्यवाही करते हुए पिड़ावा थाना पुलिस ने सोमवार को एक बाइक चालक को गिरफ्तार किया है।एएसआई मनोहर लाल ने सोमवार शाम करीब 4 बजे बताया है कि बालदा रोड़ पर शराब पीकर बाइक चला रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।जिसकी मोटरसाइकिल भी जप्त की है।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 185 में मामला दर्ज किया है।