बिसंडा थाना क्षेत्र के पर गांव में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई, जिससे बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।जानकारी के अनुसार पर गांव निवासी राज बहादुर (20 वर्ष) पुत्र लल्लू अपने घर से बाइक से अपने दादा के घर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया और अनियंत्रित बाइक पुलिया से टकरा गई जिसमें बाइक चालक घायल हो गया