भंडरा लोहरदगा मुख्य पथ पर भौंरो मोड़ के समीप रविवार शाम लगभग 4:30 बजे दो दोपहिया वाहनों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों और सामाजिक कार्यकर्ता बबलू उरांव की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भंडरा पहुंचाया गया।