नगर के हापुड़ बस स्टैंड मार्ग पर गन्ने से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया। जिसके चलते मौके पर अफरा तफरी मच गई। सोमवार को गन्ने से लदा ट्रक हापुड़ बस स्टैंड मार्ग पर जा रहा था। इस दौरान अचानक ]चनियंत्रित होकर ट्रक रोड के बीच बने डिवाइडर पर चढ़ गया। जिसके चलते मौजूद लोगों में अफरा तफरी मच गई। गनीमत रही की जान माल की कोई हानि नहीं हुई।