मैनपुरी: एसपी के निर्देशन पर यातायात पुलिस ने चलाया विशेष चेकिंग अभियान, 402 गाड़ियों के चालान के बाद ₹3,20,000 का वसूला जुर्माना
मैनपुरी एसपी गणेश प्रसाद साहा के निर्देशन पर यातायात पुलिस ने शहर में विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया। वहीं यातायात पुलिस ने 402 गाड़ियों के चालान काटने के बाद 3,20000 रुपए का जुर्माना भी वसूला है। वहीं यातायात पुलिस ने सभी वाहन चालकों से यातायात के नियमों का सही से पालन करने के लिए भी दिशा निर्देश दिए हैं।