मुसाबनी प्रखंड अंतर्गत बाकड़ा गाँव में श्री श्री सार्वजनिक टुसू मेला कमिटी के तत्वावधान में इस वर्ष पहली बार विराट टुसू मेला का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर बाकड़ा मैदान को बेहद आकर्षक ढंग से सजाया गया, वहीं रंग-बिरंगी लाइटिंग ने पूरे माहौल को उत्सवमय बना दिया। मेले में दर्जनों गांवों से लाई गई सुंदर व कलात्मक टुसू प्रतिमाओं का प्रदर्शन किया गया।