विदिशा पुलिस ने मंगलवार शाम 4 बजे एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से गुम और चोरी हुए 603 मोबाइल फोन बरामद किए। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान इन मोबाइलों को उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिया गया। पुलिस की इस विशेष मुहिम के तहत जिले भर में सक्रियता दिखाई गई, जिसमें तकनीकी सेल और स्थानीय थानों की अहम भूमिक