बांसवाड़ा: कुपड़ा में मेलडी माता मंदिर प्रतिष्ठा महोत्सव के दूसरे दिन विविध आयोजनों में सर्व समाजजनों ने लिया भाग
कुपड़ा ग्राम में सुंदर ग्राम रोड पर स्थित श्री मेलडी माता मंदिर एवं भैरव जी मंदिर में तीन दिवसीय महोत्सव, शिखर प्रतिष्ठा ,कीर्ति स्तंभ प्रतिष्ठा ,शतचंडी,आदि धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन मंगलवार सुबह 10 बजे से शुरू हुवा।आज द्वितीय दिन गौसंत श्री रघुवीरदास जी महाराज दरिकाधीश गोशाला ,तलवाड़ा का दिव्य आशीर्वचन प्राप्त हुआ। कार्यक्रम मे सर्व समाजजनों ने भाग लिया।