गोरखपुर: महादेव झारखंडी मंदिर पर रामलला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखते हुए सदर सांसद की आंखों से बहे आंसू
गोरखपुर के झारखंडी मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखते हुए गोरखपुर सदर सांसद रवि किशन शुक्ला भावुक हो गए और उनकी आंखों से आंसू बहने लगे। दरअसल, सोमवार को लाइव प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को देखने के लिए पत्नी के साथ सांसद झारखंडी मंदिर पहुंचे थे। इस दौरान वह लगातार मंत्रोच्चारण कर रहे थे। सदर सांसद के साथ उनकी पत्नी भी रो रही थी।