गोरखपुर: प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के मद्देनजर एसएसपी ने देर रात तक गश्त करके सुरक्षा व्यवस्था को परखा
देर रात तक गोरखपुर के एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर जिले के अलग-अलग इलाकों में घूम-घूम कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे।अयोध्या में आज होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दृष्टिगत बीती देर रात तक पुलिस की चौकसी बनी रही।गोरखपुर से अयोध्या जाने वाले नेशनल हाईवे पर वाहनों की चेकिंग की गई।खुद एसएसपी ने देर रात तक मोर्चा संभाले रखा। एसएसपी के भ्रमणशील होने की जानकारी पर पुलिस भी मुस्तैद रही।