मानपुर: सीता कुंड में पितृपक्ष पर राष्ट्रीय ब्रह्मांसी सेवा अभियान का समापन, बिहार के उपमुख्यमंत्री भी हुए शामिल
Manpur, Gaya | Sep 21, 2025 मानपुर के सीता कुंड में पितृपक्ष के अवसर पर चल रहे राष्ट्रीय ब्रह्मांसी सेवा अभियान का समापन रविवार को किया गया। यह अभियान लगातार 15 दिनों तक चला, जिसमें लाखों श्रद्धालुओं को निःशुल्क सेवा और पिंडदान की सुविधा उपलब्ध कराई गई।अंतिम दिन के अवसर पर बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा और गोह के पूर्व विधायक रणविजय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।