समस्तीपुर: विभूतिपुर थाना के समर्था कल्याणपुर चौक पर दुर्गा पूजा के दौरान बाजार से न्यौछावर मांगने को लेकर दो गुटों में मारपीट
समस्तीपुर : विभूतिपुर थाना के समर्था कल्याणपुर चौक पर दुर्गा पूजा पर बाजार से न्यौछावर मांगने के दौरान किन्नरों के दो पक्षों के बीच सीमा को ले विवाद हो गया। इस दौरान दोनों गुट आपस में भिड़ गई। देखते ही देखते जमकर मारपीट की घटना हुई। इसमें एक पक्ष ने समस्तीपुर की तीन किन्नरों सुमन किन्नर, गुड़िया किन्नर, खुशी किन्नर को मारपीट कर जख्मी कर दिया।