समस्तीपुर: डीआरएम चौक के पास सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से जख्मी, 112 की टीम ने अस्पताल में कराया भर्ती
समस्तीपुर जिले के नगर थाना क्षेत्र के डीआरएम चौक के पास शुक्रवार की संध्या लगभग 6:30 बजे बाइक अनियंत्रित होने से बाइक सवार दोनों जख्मी हो गया। जख्मी की पहचान सराय रंजन थाना क्षेत्र के झगड़ा के रहने वाले निगम कुमार व छोटू कुमार के रूप में की गई। मोबाइल से परिजन को दी गई सूचना। 112 की टीम ने दोनों को सदर अस्पताल में कराया भर्ती।