सहारनपुर के थाना जनकपुरी क्षेत्र अंतर्गत ट्रांसपोर्ट नगर में स्थित हमजा ट्रेडर्स में शुक्रवार रात 10 बजे अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आग बुझाने का कार्य शुरू किया गया।