जिला पदाधिकारी अमृषा बैंस ने कार्यालय प्रकोष्ट में जनता दरबार आयोजित कर 42 नागरिकों की समस्याएं सुनीं। भूमि विवाद, जमाबंदी, दाखिल-खारिज, अतिक्रमण, मजदूरी, मुआवजा, आवास, नाली, राजस्व, शिक्षा, विद्युत आदि विभागों से जुड़ी शिकायतें प्राप्त हुईं। अधिकांश का मौके पर निपटारा किया गया, बाकी पर संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।