मांडर: यदि नहीं है वोटर कार्ड तो भी आप दे सकेंगे वोट मतदान के लिए सिर्फ मतदाता सूची में नाम होना जरूरी है।
Mandar, Ranchi | May 11, 2024 मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने चौथे चरण में मतदान वाले लोकसभा क्षेत्रों के मतदाताओं से अपील की है कि वे मतदान को सर्वोच्च प्राथमिकता का कार्य समझते हुए 13 मई को मतदान करने जरूर जाएं।उन्होंने कहा कि यदि किसी के पास मतदाता पहचान पत्र नहीं भी है या कहीं खो गया है तो उन्हें चिंतित होने की जरूरत नहीं है क्योंकि यदि उनका नाम मतदाता सूची में दर्ज है।