महागामा नगर पंचायत चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए प्रबोध सोरेन नवनिर्वाचित हुए। उन्हें 2818मत प्राप्त हुए। प्रबोध सोरेन के जीत के बाद उनके समर्थकों ने विजय जुलूस निकाला जिसमें बड़ी संख्या में समर्थक शामिल हुए।विजय जुलूस के दौरान फुल माला पहनकर एवं अबीर गुलाल लगा प्रबोध सोरेन का स्वागत किया गया। इस दौरान समर्थकों ने जमकर आतिशबाजी की और एक दुसरे को रंग गुलाल लगाए