रिवालसर: त्रिवेणी धर्म स्थली रिवालसर झील में फिर समाई गाद, भारी बरसात बनी आफत #jansamsya
Rewalsar, Mandi | Sep 21, 2025 मंडी जिले के बल्ह उपमंडल में भारी बारिश से रिवालसर झील के पर्यावरण को नुकसान हुआ है। रविवार दोपहर 2 बजे मिली जानकारी के अनुसार झमाझम बारिश के दौरान कैचमेंट एरिया से बहने बाले नाले उफान पर आने से पानी के साथ हजारों टन मलवा पवित्र झील में समा गया है जिससे पानी का रंग मटमैला हो गया। स्थानीय लोगों ने झील के हो रहे नुकसान के पीछे ड्रेनेज सिस्टम का फेल होना बताया