पटना ग्रामीण: काजीपुर स्थित हॉस्टल में एक युवक का मिला शव, पुलिस जांच में जुटी
रविवार की रात कदमकुआं थानांतर्गत काजीपुर स्थित हॉस्टल से पंखे से लटका एक युवक का शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान ऋषभ राज, उम्र -21 वर्ष, छातापुर, जिला सुपौल के स्थाई निवासी के रुप में की गई है। रविवार की रात 11 बजे पुलिस ने बताया कि मृतक युवक स्नातक 3rd सेमेस्टर का छात्र था और पटना में रहकर रेलवे NTPC भर्ती के लिए प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी करता था।