मनगवां: 3 दिन से लापता युवक मिला, लड़की की आवाज में लड़कों से करता था बात, पकड़े जाने के डर से रची थी अपहरण की झूठी कहानी
Mangawan, Rewa | Mar 13, 2025 तीन दिन पूर्व रहस्यमयी ढंग से लापता हुये युवक को पुलिस ने खोज निकाला है। उसने खुद के अपहरण की झूठी साजिश रची थी, जिसे लेकर परिजन और पुलिस तीन दिन से परेशान चल रहे थे। आखिरकार लापता युवक को घर के समीप स्थिति एक खंडहरनुमा माकान से दस्तयाब किया गया है।