धनवार: धनवार प्रखंड में बीडीओ ने नल जल योजना की जाँच की
गिरिडीह उपायुक्त के द्वारा धनवार प्रखंड क्षेत्र में जल नल योजना की वर्तमान स्थिति की जाँच को लेकर टीम गठित की गई थी । उक्त टीम के द्वारा मंगलवार की दोपहर दो बजे बीडीओ देंवन्द्र कुमार दास की अगुवाई में प्रखंड क्षेत्र के गोरहन्द,महेशमरवा व बलहारा में जल नल योजना की वर्तमान स्थिति की जाँच की।