बबेरू: निभौंर गांव के पास बाइक में पीछे बैठी महिला की गिरकर हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम, पुलिस ने शव भेजा पोस्टमार्टम के लिए
बबेरू कोतवाली क्षेत्र के निभौंर गांव निवासी जयकरण अपनी मां सुमन देवी पत्नी स्वर्गीय सुदर्शन उम्र करीब 50 वर्ष का इलाज करवाने के लिए रविवार की शाम बबेरू जा रहे थे, तभी रास्ते में चक्कर आ जाने से महिला सुमन देवी बाइक से गिर गयी जिसको परिजनों ने अस्पताल लेकर पहुंचे जहाँ डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।