फुलवरिया के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 124 पर सोमवार की दोपहर 1:00 बजे अन्नप्राशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका संचालन सेविका कुमारी पूनम के द्वारा किया गया। जिसमें 6 माह की आयु पूर्ण कर चुके बच्चों को ऊपरी आहार खिलाया गया। इस अवसर पर बच्चों की माता को शिशु पोषण एवं सही आहार संबंधी आवश्यक जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम में महिला पर्यवेक्षक भी मौजूद रही।