मेदिनीनगर (डालटनगंज): भथूआ का साग लाने गई मां, लौटने पर कमरे में फांसी के फंदे से झूलती मिली बेटी, जांच में जुटी पुलिस
पलामू जिले के पाटन थाना क्षेत्र के उताकी गांव में बुधवार की शाम एक दर्दनाक घटना सामने आई। गांव निवासी बरन सिंह की 17 वर्षीय पुत्री सबिता कुमारी का शव घर के कमरे में फांसी के फंदे से लटका हुआ पाया गया।जानकारी के अनुसार, बुधवार शाम सबिता घर पर मौजूद थी। परिजनों के मुताबिक, उसने अपनी मां से खेत से बथुआ साग लाने को कहा था और स्वयं घर के काम देखने की बात कही थी।