नगर निगम चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त माहौल में संपन्न कराने को लेकर पलामू पुलिस प्रशासन ने कानून एवं दिशा-निर्देश जारी किए हैं। पुलिस ने आम मतदाताओं से नियमों का पालन करने और प्रशासन को सहयोग करने की अपील की है।पुलिस द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार, मतदान केंद्र के 100 मीटर के दायरे में मोबाइल फोन ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।