बांसवाड़ा: चिड़ियावासा में विराट हिन्दू सम्मेलन में उमड़ा जनसैलाब, विशाल गंगाजल कलश यात्रा और धर्म सभा का आयोजन
चिड़ियावासा मे रविवार को विशाल विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। सुबह 10 बजे कार्यक्रम की शुरुआत की गई। अतिथि के रूप मे भारत माता मंदिर के रामस्वरूप महाराज, गौतमंदगिरि महाराज, दिव्यज्योति जागृति संस्थान की संयोजिका साध्वी चिन्मयाभारती व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक विकासराज भाईसाहब द्वारा सम्मेलन को संबोधित किया गया। आस्था का जनसैलाब उमड़ा।