शहर के मक्का मस्जिद क्षेत्र में शनिवार शाम 4 बजे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यहाँ मोड़ पर ऑटो को टर्न करते समय चालक नियंत्रण खो बैठा और ऑटो सीधे गहरी नहर में जा गिरा। गनीमत रही कि चालक भीम सिंह पुत्र गौतम निवासी रोहनिया कुपड़ा ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते छलांग लगा दी और सुरक्षित बाहर निकल आया।