तोशाम: खरकड़ी सोहान गांव में 3 महिला मजदूर मिट्टी के नीचे दबी, एक की मौके पर ही हुई मौत
गांव खरकडी सोहान में मनरेगा के तहत रास्ते का समतलीकरण करने वाले 3 महिला मजदूर खाना खाते समय टिल्ला गिर जाने से दब गई। जिनमे से एक 63 वर्षीय निब्बो देवी की मौत हो गई। जबकि अर्चना व किताबो देवी घायल हो गई। किताबों देवी को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई वही अर्चना का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। खबर लिखे जाने तक पुलिस कार