धनौरा: गजरौला में छात्र-छात्राओं ने प्रबंधक, प्रधानाचार्य व स्टाफ के खिलाफ मारपीट और जाति सूचक शब्दों से अपमानित करने की तहरीर दी
थाना क्षेत्र के एक गांव में स्थित इंटर कॉलेज में प्री बोर्ड परीक्षा देने आईं दूसरे विद्यालय की कक्षा दसवीं और बारहवीं के छात्र-छात्रओं ने प्रबंधक, प्रधानाचार्य व स्टॉफ के द्वारा मारपीट, जातिसूचक शब्दाें से अपमानित करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर सौंपी है। छात्रओं ने छेड़छाड़ के आरोप भी लगाए हैं। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल करके आवश्यक कार्रवाई का भरोसा।