आरा: महाकुंभ में जाने वाली भीड़ को देखते हुए डीएम और एसपी ने आरा जंक्शन का किया निरीक्षण, दिए कई आदेश
Arrah, Bhojpur | Feb 18, 2025 महाकुंभ संगम स्नान तीर्थ यात्रा के मद्देनजर श्रद्धालुओं की भारी संख्या में आवागमन को देखते हुए जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, सहायक पुलिस अधीक्षक एवं रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के पुलिस पदाधिकारियों के साथ आरा रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया गया। इस दौरान यात्रियों की सुरक्षा,भीड़ प्रबंधन तथा विधि-व्यवस्था को ले कर दिशा निर्देश दिया गया।