कोल: क्वार्सी में ट्रेन की चपेट में आए 22 वर्षीय युवक की हुई दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम, पुलिस ने शव भेजा PM
Koil, Aligarh | Feb 15, 2026 दरअसल पूरी घटना अलीगढ़ के थाना क्वार्सी इलाके के महेशपुर फाटक के पास की बताई जा रही है। जहां रेलवे ट्रैक क्रॉस करते समय 22 वर्षीय युवक जिसका नाम तोहिद बताया जा रहा है वह ट्रेन की चपेट में आ गया और युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेते हुए शव को पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी भेज दिया है।