सागर नगर: इलाज के दौरान मौत पर हंगामा: सागर के निजी अस्पताल पर लापरवाही का आरोप
एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान 50 वर्षीय मुरारी सजोरिया निवासी केशवगंज वार्ड की मौत के बाद हंगामा हो गया। परिजनों ने डॉक्टरों पर गलत इंजेक्शन लगाने और लापरवाही का आरोप लगाया है। परिजनों के अनुसार, चार दिन पहले भर्ती मरीज की हालत इंजेक्शन के बाद बिगड़ी और वेंटिलेटर पर रखने के बाद शनिवार सुबह 10 बजे मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल में विरोध किया।