चूरू: डाइट कार्यालय चूरू में 21वीं सदी के कौशल एवं शिल्प कौशल पर 2 दिवसीय प्रशिक्षण हुआ शुरू
Churu, Churu | Nov 18, 2024 चूरू जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में 21वीं सदी के कौशल एवं शिल्प कौशल पर आधारित दो दिवसीय व्यावसायिक प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ सोमवार दिन में एक बजे के करीब हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी गोविंद सिंह राठौड़ ने की। इस अवसर पर राठौड़ ने कहा कि 21वीं सदी के कौशल जैसे समस्या समाधान, रचनात्मक सोच, नेतृत्व क्षमता से लाभ होगा।